लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर खिलेगा कमल : भूपेंद्र सिंह चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

'लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है...इसके लिए तैयार रहें'

मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुद्धि विहार स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने होली की शुभकामना देकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया।

जिला व महानगर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसके लिए तैयार रहें। अपना बूथ सबसे मजबूत को सफल बनाने से जीत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के केंद्रीय नेता व केंद्र सरकार के मंत्री विभिन्न लोकसभा क्षेत्र में प्रवास कर रहे हैं। उसी तरह प्रदेश स्तर से भी पदाधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और संचालन श्याम बिहारी शर्मा ने किया।

इस दौरान पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली चौहान, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह, गिरीश वर्मा, निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल, लोकसभा संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता, साध्वी गीता, अजय प्रताप सिंह, कमल प्रजापति, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : बाजार में जमकर खरीदारी, कार्यालयों-स्कूलों में उड़ा अबीर गुलाल

संबंधित समाचार