हरदोई: जेल की कैद से आजाद हुए कैदी, शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्थान ने कराई रिहाई
हरदोई। मिशन आत्मसंतुष्टि के ध्येय की पूर्ति के लिए काम कर रहे शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्थान ने सोमवार को ज़िला जेल से दो कैदियों की रिहाई कराई। संस्था के सचिव एवं प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू ने उनके जुर्माने की रकम जमा कर दोनों कैदियों को आज़ाद करा कर उनके घर वालों को होली का उपहार दिया।
टड़ियावां थाने के गोपामऊ कस्बा निवासी राघवेंद्र पुत्र रामविलास और कोतवाली शहर के भदैचा गांव निवासी रामशरण पुत्र छोटे के रिहाई में मदद की। रिहाई के समय दोनों कैदियों ने अपराध न करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजवर्धन सिंह राजू ने दोनों कैदियों को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हे हनुमान चालीसा भेंट की। इस कार्यक्रम में आमिर मसूरी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, उप जेलर ओमकार पाण्डेय, प्रभारी जेलर के साथ जेल के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-Ambedkarnagar Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर
