आज का राशिफल। 07 मार्च, 2023
मेष
आज आपको कुछ कड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से करियर में लाभ मिलेगा। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बच्चों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
वृष
आज अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पुनर्विकसित करने का अवसर मिल सकता है। काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
मिथुन
आज संतान के कार्यों पर नजर बनाकर रखें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। टीमवर्क के माध्यम से गंभीर समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता का भाव रहेगा। नए संबंधों का विकास हो सकता है।
कर्क
आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में थोड़ी कलह उत्पन्न होने की संभावना है। अजनबी व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। संतान से अपना व्यवहार अच्छा रखें। अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।
सिंह
आज पुरानी डील के कारण आपको लाभ मिलने की संभावना है। भोग-विलास का आनंद उठाएंगे। किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। धार्मिक स्थल पर जाने का विचार बना सकते हैं।
कन्या
आज नई नौकरी की शुरुआत करने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए साझेदार बन सकते हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। कला और संगीत के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है।
तुला
आज दूसरों के विवादों में आपको नहीं फंसना चाहिए। धर्म-कर्म को लेकर अंधविश्वासी न बनें। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान रखना चाहिए। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में प्रेम भाव बढ़ेगा।
वृश्चिक
आज आपको कोई भी कार्य ठीक से करने में मुश्किल होगी। व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने से बचना चाहिए। दुष्टजन आपको हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कब्ज और वायुविकार के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
धनु
आज सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रहें। जॉब में मनोवांछित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रबुद्ध व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा।
मकर
आज उधार चुकाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। मेहनत में कमी न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर दान करना चाहिए। जल्दबाजी के कारण कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ
आज व्यापार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन करेंगे। जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
मीन
आज मन में हीन भावना पनप सकती है। घर के लिए खरीदारी कर सकते हैं। वृद्धजनों के साथ बहसबाजी से बचें। परिवार में कलह-क्लेश का वातावरण हो सकता है। रक्तपित्त से पीड़ित लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
