Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का जताया आभार, कहा- आपकी दुआओं से ठीक हो रहा हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान घायल हुए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने शुभचिंतकों की फिक्र और दुआओं के लिए मंगलवार को उनका आभार जताया। रविवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में 80 वर्षीय बच्चन ने बताया था कि उनका “रिब कार्टिलेज टूट गया है और दाहिनी पसली का मांस भी फट गया है।”

मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे लेकर आपकी फिक्र और दुआओं के लिए हमेशा प्यार और आभार... आपकी दुआएं ही इलाज हैं... मैं आराम कर रहा हूं और आपकी दुआओं के बलबूते मेरी हालत में सुधार हो रहा है।” मुंबई लौटने से पहले बच्चन ने कहा था कि हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका सीटी स्कैन किया गया और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया था कि वह तकलीफ में हैं, लेकिन “सभी जरूरी गतिविधियों के लिए थोड़ा बहुत चल-फिर ले रहे हैं।” बच्चन ने लिखा था, “सांस लेते समय काफी दर्द हो रहा है। ठीक होने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं... दर्द दूर करने के लिए कुछ दवाएं भी ले रहा हूं।” अभिनेता ने बताया था कि उनके घायल होने से ‘प्रोजेक्ट के’ सहित कई अन्य फिल्मों की शूटिंग रोकनी पड़ी है।

‘प्रोजेक्ट के’ 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। घायल होने के कारण बच्चन को जुहू स्थित अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर इकट्ठा होने वाले प्रशंसकों के साथ रविवार की अपनी मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:- Nikki Haley के प्रस्ताव पर Jill Biden बोलीं, मानसिक योग्यता परीक्षण 'हास्यास्पद'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म