रायबरेली: अग्नि पीड़ितों को होली पर सोनिया गांधी ने भेजी मदद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/ रायबरेली, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र के गंगा कटरी के गांव कोटिया ऐहतमाली में हुये भीषण अनिकांड के पीड़ितों के बीच जिले की सांसद सोनिया गांधी के द्वारा भेजी गई राशन किट वितरित की गई है। ज्ञात हो कि इस गांव में 10 परिवारों की ग्रहस्थी व कच्चे खरपतवार के  घर जलकर राख हो गये थे। उनके दुःख में शामिल होने व होली त्यौहार होने के कारण उनके घरों में भी चूल्हा जलें, इसके लिए  सांसद  सोनिया गांधी की ओर से  सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर पीड़ितों के गांव पहुंचकर प्रभारी ब्लाक  सरेनी इन्जी दीपेन्द्र गुप्ता ने ब्लाक अध्यक्ष गिरीश बहादुर सिंह चौहान , महासचिव ब्लाक राजकुमार सिंह , न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश तिवारी , ग्राम सभा अध्यक्ष देशराज के साथ पहुँचकर राशन , बिस्तर , बर्तन , कम्बल आदि की किट अग्निकांड पीड़ितों को प्रदान की । 

11 (84)

इस अवसर पर दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सांसद की ओर से समस्त प्रभावित परिवारों को यथा संभव मदद का आश्वासन दिया गयाऔर प्रदेश सरकार से अपील है कि इन  निर्धन लाचार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाये। गौरतलब है कि सोनिया गांधी रायबरेली के लोगों को अपने परिवार की तरह मानती व समझती हैं ।दुख व कष्ट के मौके पर हर समय खड़ी दिखाई पड़ती है ।उसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने अग्नि पीड़ितों को राशन किट भेजकर सहायता की है।

ये भी पढ़ें -सीएम गहलोत ने 12वीं की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं 

संबंधित समाचार