चमोली: गोपेश्वर में आल्टो अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी, एक की मौत और 2 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोपेश्वर, अमृत विचार। गुरुवार दोपहर बाद रोहेड़ा से कर्णप्रयाग की ओर जा रही अल्टो कार, अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के रंडोली बैंड के पास क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई बाकि दो घायल हो गए।

पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय में भर्ती कराया। जब पुलिस कृपाल सिंह (56) को अस्पताल ले जा रही थी तो उस दौरान उनकी मौत हो गई। जगदीश लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं वाहन चालक मोहन भण्डारी अब खतरे से बाहर हैं। 

 

 

संबंधित समाचार