अमित शाह ने कोरोना को दी मात, जांच रिपोर्ट निगेटिव
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमण से निजात पा गये हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर शुक्रवार को कहा, “आज मेरी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस मुश्किल वक्त में जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे …
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमण से निजात पा गये हैं। अमित शाह ने ट्वीट कर शुक्रवार को कहा, “आज मेरी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस मुश्किल वक्त में जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने ट्वीट में कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा। मैं कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता मेडिसिटी अस्पताल के सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।”
गौरतलब है कि दो अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद श्री शाह को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने उस समय कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट करके खुद दी थी।
