पीलीभीत: आटे में जहर देकर पालतू सुअरों को उतारा मौत के घाट, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। आटे में जहर देकर एक दर्जन से अधिक सुअरों की मौत हो गई। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी भाभी सुअरों को देखकर बेवजह रंजिश मानते हैं। 22 नवंबर को घर के सभी लोग सुअरों को चारा डाल कर घर के अंदर सो रहे थे। रात्रि में बाड़े में बंधे 15 सुअरों को आरोपियों ने आटे में मिलाकर जहर खिला दिया।

सुअरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पीड़ित पहुंचा तो उसने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कुछ ही देर बाद सभी की मौत हो गई। जहर देकर सुअरों के मारने से उसका सात लाख से अधिक रुपए का नुकसान हो गया। जब पीड़ित शिकायत करने आरोपियों के पास गया तो आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।

पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस काफी दिनों तक मामले को टालती रही। न्याय न मिलता देख पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने भाभी मुन्नी देवी व नेहा के खिलाफ जहर देकर हत्या करने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पिता-पुत्र पर चाकू से 14 वार कर की जान लेने की कोशिश, एक धरा

संबंधित समाचार