मिर्जापुर : स्वतंत्र देव सिंह की मां का निधन, नेताओं ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर, अमृत विचार। योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां का बीते बुधवार को निधन हो गया। वह 97 साल की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर गहरा शोक जताया है। इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर संवेदनायें व्यक्त की हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

दरअसल, स्वतंत्र देव की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। इधर मां के निधन की जानकारी होते ही स्वतंत्र देव सिंह ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये और ट्विट कर कहा कि 'ईश्वर की इच्छा बड़ी प्रबल है। अंधकार में भी अपने विचारों और स्नेह से मेरा जीवन असीम रौशनी से भर देने वाली, मेरी दुनिया, मेरी पूज्य माताजी ने आज हम सब को छोड़कर इस संसार से विदा ली है। मैं उनके चरणों में नमन करता हूं । ॐ शांति!'

स्वतंत्र देव सिंह की मां रामा देवी का अंतिम संस्कार वाराणसी  के मणिकर्णिका महाश्मशान घाट पर हुआ है। 

यह भी पढ़ें : पिच की किच-किच पर नहीं, सिर्फ प्रदर्शन पर विश्वास : गौतम गंभीर

 

संबंधित समाचार