बरेली: मर्चेंट नेवी के अधिकारी की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। दोस्त के घर से होली मिलकर घर लौट रहे बाइक सवार मर्चेंट नेवी के अधिकारी की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे उनके डॉक्टर दोस्त के भी उंगली में चोट आई है।   

गुरुवार सांय में मर्चेंट नेवी में थर्ड ऑफिसर के पद पर तैनात सीबीगंज की कैंफ़र स्टेट कॉलोनी के रहने वाले विक्रांत तोमर अपने डॉक्टर दोस्त प्रखर के साथ बरेली शहर से होली मिलकर घर लौट रहे थे, बाइक सवार दोनों लोग कुदेशिया पुल से उतर रहे थे, इसी दौरान चाइनीज मांझा उनके गले में आकर फंस गया, जिससे उनकी गर्दन कट गई और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर विक्रांत के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। घाव गहरा होने के के कारण उन्हें 11 टांके आए हैं। वही रायबरेली के एम्स हॉस्पिटल में तैनात दोस्त डॉक्टर प्रखर की उंगलियों में चोट आई है। विक्रांत इन दिनों छुट्टी में अपने घर आए हुए हैं, घायल के पिता पंकज तोमर एक कार शोरूम में जीएम के पद पर कार्यरत है।

यह भी पढ़ें- बरेली: होली के बाद यात्रियों का काम पर लौटना शुरू, बसें नहीं मिलने से हो रही परेशानी

संबंधित समाचार