जावेद का डांस देख कौशिक ने पीलीभीत आने का किया था वादा, निधन पर जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- मुंबई में एक कार्यक्रम में कोरियोग्राफर जावेद के साथ फिल्म निर्माता सतीश कौशिक।

पीलीभीत, अमृत विचार। फिल्म निर्माता और कॉमेडियन सतीश कौशिक का गुरुवार को निधन हो गया। जिसके बाद पूरे भारत में शोक लहर दौड़ गई। 

शहर के निवासी कोरियोग्राफर जावेद हुसैन ने बताया कि वे हर वर्ष मुंबई जाते थे और वहां फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों से मिलते थे। कई कलाकारों अपनी डांस परफॉर्मेंस को भी दिखा चुके हैं। पिछली साल वे जब मुंबई गए थे तो सतीश कौशिक के समक्ष उन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस दी थी।

जिसके बाद उनसे प्रभावित होकर कौशिक ने पीलीभीत आने का वादा किया था। यहां तक यह भी कहा था कि पीलीभीत आकर तुम्हारे शिष्यों की डांस परफॉर्मेंस देखूंगा। गुरुवार को आई सतीश कौशिक के निधन की खबर ने जावेद और उनके शिष्यों को झकझोर दिया। सभी ने डांस अकेडमी पहुंच कर कौशिक के निधन पर दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आटे में जहर देकर पालतू सुअरों को उतारा मौत के घाट, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार