कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से गिरी कांग्रेस सरकार, अब ऐसा नहीं होगा: दिग्विजय सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए आज कहा कि कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से पिछली बार सरकार गिर गई थी, पर अब आगे ऐसा नहीं होगा। अपने एक दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में संवाददाताओं से चर्चा में 2023 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से 2018 में बनी हुई सरकार चली गई थी, लेकिन अब आगे ऐसा नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार को कम करने के लिये कांग्रेस की सरकार जरूरी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संदर्भ में सिंह ने कहा कि उनके निशाने पर आरएसएस नहीं है, बल्कि वे और राहुल गांधी आरएसएस के निशाने पर रहते हैं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस आलाकमान तय करेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वे खुद इस दौड़ में शामिल नहीं हैं। 

ये भी पढे़ं- प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया अच्छे दोस्त हैं

 

संबंधित समाचार