Viral Video: वीडियो गेम के रिमोट पर रेंगने लगे हजारों कीड़ें, वीडियो देख यूजर्स का चकराया सिर
सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते जिन्हें देखकर यूजर्स को हंसी आ जाती है तो कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को देखकर आप समझ ही नहीं पाएंगे कि, आखिर कैसे रिएक्ट करना है। बस इस बात का शुक्र मनाएंगे कि, कुछ ऐसा आपके साथ नहीं हुआ।
What are you doing if your friend hands you this controller ⁉️ pic.twitter.com/Zh1sjUQZCM
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) March 5, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अजीबोगरीब वीडियो को देखकर यकीनन आपका दिमाग भी घूम जाएगा। इस वीडियो में नजर आ रहा ये किसी वीडियो गेम का रिमोट कंट्रोल ही है, लेकिन जरा गौर से देखिए इस पर कितने कीड़े रेंग रहे हैं। इसे देखकर इस कंट्रोलर को हाथ में लेना तो दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, मानो ये रिमोट कंट्रोल सालों से कबाड़ खाने में पड़ा रहा हो। देखने में यह जितना खतरनाक इसके बैकग्राउंड में आ रही कीड़ों की आवाज़ उससे भी ज्यादा डरावनी है।
बता दें ये अजीब सा वायरल वीडियो OddIy Terrifying ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखकर पूछा गया है कि, 'अगर आपका दोस्त ये कंट्रोलर आपको देगा तो आप क्या करेंगे'। बहरहाल इसका जवाब तो आपको ही तय करना है, लेकिन इस ट्वीट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे रीट्वीट भी किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। इस वीडियो पर एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'इसे देखकर ही ऐसा लग रहा है जैसे ये कीड़े मेरे ऊपर चल रहे हैं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर ही इचिंग हो रही है।'
ये भी पढे़ं- रूस चाहता है चीन से सैन्य सहायता, क्या इस सौदे से China को भी होगा फायदा?
