UP रोडवेज बसों ने होली पर 85 लाख लोगों को मंजिल तक पहुंचाया, 105 करोड़ रुपए की हुई इनकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रंगो के पर्व होली के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसों ने करीब 85 लाख यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त बसों का संचालन तीन से आठ मार्च तक किया गया। इस संचालन से परिवहन निगम को 105 करोड़ रुपए की आय हुई है जो कि विगत वर्ष की आय से लगभग 12 करोड़ रुपए अधिक रही।

वहीं, नागरिकों को भी त्योहार पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हुई। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम संजय कुमार ने बताया कि पूर्व की समानांतर अवधि से 85 लाख यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाया गया। औसतन प्रति दिन 10800 बसें संचालित की गई। औसत आय प्रति बस प्रति दिन 13900 रुपए रही जो कि विगत वर्ष 7800 रुपए थी।

एमडी परिवहन निगम संजय कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों द्वारा सतत् परिश्रम करके यात्रियों को 24 घंटे परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी गयी जिससे कि प्रदेशवासी अपने घर पहुंच कर त्योहार मना सकें। चार मार्च को 75 राजधानी बस सेवा एवं 39 साधारण बस सेवा परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं, इससे परिवहन निगम को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बहुत सुविधा हुई है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा नेता का बड़ा बयान, कहा- मुख्तार और अतीक से बड़ा माफिया है ओपी राजभार

संबंधित समाचार