अखिलेश खुद भाजपा की ‘बी' टीम, BJP के साथ मिलकर काम कर रही सपा, बसपा विधायक ने लगाया अरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता और बलिया की रसड़ा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया है। बसपा विधायक ने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को भाजपा की 'बी टीम' बताया हैं। बसपा नेता ने कहा कि 2017 में सरकार बनते ही भाजपा ने अखिलेश यादव के कई कामों की जांच शुरू कराई, लेकिन आज तक एक भी जांच में निर्णय सामने नहीं आया। 

दरसअल बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है और अखिलेश यादव खुद भाजपा की ‘बी' टीम हैं।

इतना ही उमाशंकर सिंह ने सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव को लेकर दावा किया कि वह भी भाजपा की ‘प्लानिंग' का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं के साथ अक्सर उनकी बैठक होती रहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लोग जो कार्यक्रम बनाते हैं उसमें उनकी भी सहभागिता होती है।

बसपा को बताया अल्पसंख्यक वर्ग का हितैषी
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग ने भी समझ लिया है कि अखिलेश यादव कहीं उनके लिए खड़े नहीं हो सकते हैं, वह केवल अल्पसंख्यक वर्ग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बसपा को अल्पसंख्यक वर्ग का हितैषी करार देते हुए कहा कि बसपा की पूर्ववर्ती सरकार में अल्पसंख्यक वर्ग को सबसे अधिक सम्मान मिला। नसीमुद्दीन सिद्दीकी 22 विभाग के मंत्री रहे। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।  

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: दिनों-दिन घटता जा रहा बसों का बेड़ा, तेजी से हो रही रिटायर, नई मिल रही नाममात्र

संबंधित समाचार