मिर्जापुर: सीएम योगी ने स्वतंत्र देव सिंह की मां को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से पूछा हालचाल
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचे और वहां मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही सीएम योगी ने जल मंत्री के परिजनों से उनका हाल-चाल जाना। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां का 8 मार्च को निधन हो गया था। सीएम योगी से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी स्वतंत्र देव के घर पहुंचे थे।
उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के मीरजापुर स्थित पैतृक आवास पर आज उनकी दिवंगत पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। pic.twitter.com/Qojw0qczlg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 10, 2023
इसकी सीएम योगी ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के मिर्जापुर स्थित पैतृक आवास पर आज उनकी दिवंगत पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।'
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर उनके ओडी स्थित आवास पर पहुंचे थे। 10 मिनट तक बंद कमरे में उन्होंने जल शक्ति मंत्री से बात कर सांत्वना दिया। इसके बाद वह मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की कैद और 12 हजार रुपये का जुर्माना
