Kanpur: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर तंज कसकर किया प्रदर्शन, राजभवन घेरो आंदाेलन समर्थन का किया आह्वान

Amrit Vichar Network
Published By Kanpur Digital
On

कानपुर में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर हमला कर प्रदर्शन किया।

कानपुर में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर हमला कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने चलो राजभवन घेरो आंदोलन समर्थन का आह्वान किया।

कानपुर, अमृत विचार। चलो राजभवन, घेरो आंदोलन के नारे के साथ शुक्रवार को हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। दक्षिण और उत्तरी कांग्रेसियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस निकाला और मोदी सरकार पर अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ दिलाने का आरोप लगाया। 
 
शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में मूलगंज स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि सत्ता पर आने के बाद केंद्र सरकार लगातार मनमानी कर रही है। मोदी सरकार अपने चहेतों को धन लुटा रही है। उन्होंने कहा कि क्रोनी कैपिटलिज्म (घोर पूंजीवाद) नीति के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। लाटूश रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा के पास एकत्रित होकर 13 मार्च को राजधानी में आयोजित होने वाले चलो राजभवन घेरो आंदोलन का समर्थन करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
Congress
 
वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के पदाधिकारियों ने रष्ट्रीय सचिव अजय कपूर के नेतृत्व में जुलूस निकाला। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। रतन लाल नगर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के बाहर एकत्रित होकर केंद्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने मनमानी रोकने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी चस्पा किया। इस दौरान शहर के उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में कांग्रेसियों ने भ्रमण करते हुए अपना शक्ति पदर्शन किया।
 
इसमें पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, मदन मोहन शुक्ल, पवन गुप्ता, सिराज अहमद कुरैशी, दिलीप शुक्ला, इम्तियाज रईस, मीना मिश्रा, संतोष गुप्ता, नीरज द्विवेदी, रामजी दुबे, विजय सिंह, राधेश्याम कश्यप, संजय बाथम, शम्स जफर मेंहदी, हाजी अफजाल, इमरान कुरैशी, शकील मंसूरी, नमिता कनौजिया, विजय लक्ष्मी सिंह, चंद्रमणि मिश्रा, नसरीन अंसारी, सतीश वाल्मीकि, मो आरिफ, हरीशंकर पाल, सुरेश बक्सी, अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र ब्रह्म, सुरेश राका, विक्की चैहान, जावेद जमील उस्मानी, रामचन्द्र गुप्ता, रोशन भारती, मनोज गुप्ता, महेश दीक्षित, संजीव मिश्रा, विजय सिंह मर्तोलिया, रोशनी, नरेंद्र चंचल, आदर्श दीक्षित, दिनेश पांडेय, वीरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार