बरेली: पति बनाता था पत्नी से अप्राकृतिक संबंध, विरोध करने पर करता था पिटाई, बेटी और मां ने खाया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जिसका उसकी पत्नी विरोध करती तो वह उसे मारता पीटता था। परेशान होकर वह अपनी मां के पास चली आई। पति की इस हरकत को उसने अपनी मां को बताया तो दोनों मां बेटी ने परेशान होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने बताया उसने अपनी  बेटी की शादी कुछ महीने पहले महाबली गंज के रहने वाले रामप्रकाश से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से रामप्रकाश उसकी बेटी को परेशान करने लगा। उसकी बेटी ने बताया वह उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। इस बात से परेशान होकर वह मायके चली आई। उसकी बेटी को दामाद लेने आने वाला था। उसकी इस हरकत से परेशान होकर आज मां बेटी ने जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर दोनों को पहले सीएचसी सेंटर ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालात चिंताजनक बताई जा रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली से लखनऊ के लिए वन स्टॉप बस सेवा शुरू, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

संबंधित समाचार