हरदोई: निलम्बित एसआई ने एसपी ऑफिस में किया हंगामा, कहा- खालिस्तानी की नजरों से देखते हैं अफसर
हरदोई। पुलिस लाइन के होली मिलन समारोह में गाना गाने वाले एसआई सुरेश सिंह को निलम्बित कर दिया गया है। हालांकि इसके पीछे पुलिस अफसरों से बद-ज़ुबानी करना बताया जा रहा है। निलम्बित किए गए एसआई ने शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंच कर वहां न सिर्फ हंगामा किया बल्कि पुलिस अफसरों पर तोहमत मढ़ी कि उसे खालिस्तानी की नजरों से देखा जाता है।
इतना ही नहीं हंगामा कर रहे सुरेश सिंह ने इतना तक कह दिया कि अगर उसके साथ इंसाफ नहीं हुआ तो वह आत्मदाह करने के लिए तैयार हैं। बताया गया है कि गुरुवार को पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह था। इस दौरान वहां तैनात एसआई सुरेश सिंह ने गाना गायाए हालांकि उसने वहां मौजूद कुछ पुलिस अफसरों से बद-ज़ुबानी कर दी।
इसी पर सीओ लाइन विकास जायसवाल ने उसे निलम्बित किए जाने की कार्रवाई कर दी। इसके अगले दिन शुक्रवार को भी उसने कुछ लूज़ टाकिंग की थी। शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचें निलम्बित एसआई ने वहां मीडिया के सामने अपनी भड़ास निकाली। उसने कहा कि उसने अफसरों के कहने पर गाना गाया था।
सुरेश सिंह ने सारे मामले को डीजीपीए मुख्य सचिवए मुख्यमंत्रीए प्रधानमंत्रीए राष्ट्रपतिए हाईकोर्ट से ले कर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की बात कही है। उसने कहा है कि महकमें में उसे खालिस्तानी की नज़रों से देखा जाता हैए जबकि वह पूरी ईमानदारी से पुलिस की ड्यूटी करता चला आ रहा है। जिसके लिए उसे तमाम मेडल भी मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इंसाफ न मिलने पर उसने आत्मदाह तक की धमकी दे डाली। इस बीच वहां पहुंचें सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने हंगामा कर रहे एसआई सुरेश सिंह को किसी तरह शांत कराया।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: शहीद उद्यान में पहुंची एंटी रोमियो टीम तो मचा अफरा-तफरी, प्रेमी युगल ने गिड़गिड़ा कर मांगी माफी
