आज का राशिफल। 12 मार्च, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज संपत्ति को लेकर रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। आपके जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। योग और मेडिटेशन को दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृष

आज गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। कारोबार को लेकर बड़े बदलाव करने से बचना चाहिए। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

मिथुन

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर मामले अटकने की संभावना है। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिए विचार कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। लेकिन अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं रहेंगे।

कर्क

आज युवाओं को अपने करियर की चिंता रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। पड़ोसियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है।

सिंह

आज व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिंता रहेगी। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए।

कन्या

आज ऑफिस में सीनियर्स से आपको काफी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। प्रतिद्वंदी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में काफी रुचि लेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

तुला

आज व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। आपको आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। दिखावे के चक्कर में नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।

वृश्चिक

आज आपको धन की उधारी करने से बचना चाहिए। व्यवसाय में हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप नाखुश रहेंगे। कोई बड़ा कार्य करने से पहले उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिए।

धनु

आज आपको धन संबंधित मामलों को लेकर चिं‍ता हो सकती है। अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें।

मकर

आज जॉब में आपको बेहतरीन मान-सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में योजना सफल होगी। विदेशों में रह रहे अप्रवासियों के लिए दिन शानदार है। किसी इंटरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो शानदार सफलता मिल सकती है।

कुंभ

आज आपको बोलते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपका सामाजिक वर्चस्व बढ़ने की संभावना बन रही है। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं।

मीन

आज कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से काम निकाल लेंगे। छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है।