बहराइच: घड़ियाल संरक्षण दल के सदस्य ने कतर्नियाघाट में खींची अल्बिनो चित्तीदार हिरण की फोटो, डीएफओ ने किया ट्वीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार को घड़ियाल संरक्षण दल के सदस्य ने अल्बिनो चित्तीदार हिरण के बच्चे के फोटो खींची। डीएफओ आकाशदीप के मुताबिक यह विलुप्त प्राय जीव है। डीएफओ ने हिरण की फोटो यूपी फारेस्ट, wwd समेत अन्य अधिकारियों को ट्वीट किया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। संरक्षित वन क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ, हाथी, बारहसिंघा, हिरण समेत अन्य जंगली वन्यजीव विचरण करते हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रभार के जलीय जीव भी जंगल के बीच से गुजरने वाली नदियों में पाई जाती हैं। 

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि शनिवार को घड़ियाल संरक्षण दल के पुलकित गुप्ता जंगल भ्रमण कर रहे थे। तभी उन्हें एक साधारण हिरण के साथ अल्बिनो चित्तीदार हिरण का बच्चा दिखाई दिया। दल के सदस्य ने मोबाइल में फोटो खींच की।

डीएफओ ने बताया कि इस प्रजाति का हिरन कतरनिया घाट के अलावा अन्य जंगल में भी नहीं पाया जाता है। उन्होंने बताया कि हिरण की यह प्रजाती काफी रेयर है। डीएफओ ने हिरन के बच्चे की फोटो यूपी फारेस्ट, यूपी टूरिज्म, डीएम और डब्ल्यूडी को अपने ट्विटर से टैग किया है। साथ ही इसे खुशी का क्षण बताया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: निलम्बित एसआई ने एसपी ऑफिस में किया हंगामा, कहा- खालिस्तानी की नजरों से देखते हैं अफसर

संबंधित समाचार