शाहजहांपुर:पेड़ से फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर, अमृत विचार। गौरिया गांव के बाहर एक पेड़ से युवक का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है। उसकी एक माह पूर्व शादी हुई थी। वह नोयडा में काम करता था।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव राम चंद्र का 22 साल का बेटा नन्हे नोयडा में एक प्राइवेट फर्म में काम करता था। उसकी शादी एक माह पहले लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के गांव बरगदिया में सुनीता के साथ हुई थी। उसकी पत्नी ससुराल में थी। शुक्रवार की शाम पांच बजे नन्हे घर से सामान लेने के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा था।
परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह छह बजे गांव में खबर फैली की एक युवक का शव पेड़ से लटका है। रामचंद मौके गए और देखा कि उसके बेटे का शव साड़ी से लटका था। जिस साड़ी के फंदे से लटका था, वह उसकी पत्नी की थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर पड़ा रहा अज्ञात शव, चूहों ने कुतर दीं अंगुलियां
