आज का राशिफल: 15 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज आपका मन काफी शान्त रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि जागृत होगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। शुभ समाचार आने के योग बन रहे हैं। वृष- आज जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। काम में बहुत ज्यादा उलझन रहेगी। सामाजिक नियमों का सख्ती …

मेष- आज आपका मन काफी शान्त रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि जागृत होगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। शुभ समाचार आने के योग बन रहे हैं।

वृष- आज जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। काम में बहुत ज्यादा उलझन रहेगी। सामाजिक नियमों का सख्ती से पालन करें।

मिथुन- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी। सुख-सुविधाओं के साधनों से अच्छा धन प्राप्त होगा। व्यवसाय में कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है।

कर्क- आज नये काम की शुरुआत करने में जल्दबाज़ी न करें। प्रेम सम्बन्धों में नोंक-झोंक होने की सम्भावना है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

सिंह- आज किसी भी योजना को टालना बिल्कुल भी उचित नहीं है। प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आप समझदारी से अपने काम को अच्छी गति देने में सफल रहेंगे।

कन्या- आज ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। जॉब में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। घर के वातावरण में तनाव हो सकता है।

तुला- आज घर के इंटीरियर में कुछ सुधार करने की योजना बना सकते हैं। दूसरों के हस्तक्षेप से काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके काम से सन्तुष्ट नहीं रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा।

वृश्चिक- आज जीवनसाथी की बातें कठोर लग सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें। मतिभ्रम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अनावश्यक निवेश में धन बर्बाद होगा। अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें।

धनु- आज सेहत को लेकर सावधान रहें। मतिभ्रम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अनावश्यक निवेश में धन बर्बाद होगा। अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें।

मकर- आज नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का यथोचित परिणाम मिलेगा। भविष्य की योजना बनाने के लिये विद्वान और विशेषज्ञ लोगों से सलाह अवश्य लें। व्यापार में कुछ अवरोध आ सकते हैं।

कुंभ- आज सन्तान के व्यवहार से मन व्यथित रहेगा। मित्रों से निराशा मिलेगी। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कुंठित विचारों से दूर रहें। थोड़ी सी गलती बड़ी कठिनायी का रूप ले सकती है।

मीन- आज आप लोग आपके कार्यों में गलती निकाल सकते हैं। पति-पत्नी के सम्बन्धों में अहंकार को न आने दें। सर्द-गरम और खाँसी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक लोगों के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।