संभल: बहजोई में अमृत विचार ट्रेड फेयर का राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया भव्य शुभारंभ
बहजोई बबराला मार्ग स्थित काली मंदिर रोड पर हुआ शुभारंभ, मेले में उमड़ी भीड़ ने झूलों का उठाया जमकर लुफ्त
बहजोई, अमृत विचार। बहजोई में अमृत विचार ट्रेडफेयर मेले का आयोजन किया गया। जिसका भव्य शुभारंभ प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने फीता काटकर व भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर किया। मेले में शुभ आरंभ होते ही भी उम्र पड़ी जहां लोगों ने झूलों का लुफ्त उठाया। वही महिलाओं ब बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
बहजोई बबराला मार्ग स्थित नगर पालिका परिषद के मिनी स्टेडियम काली मंदिर पर मेले का भव्य शुभारंभ प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ट्रेड फेयर के मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया। इसके बाद वह मेला परिसर में पहुंची जहां पर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की राज्य मंत्री गुलाब देवी ने मेले में भ्रमण कर मेले में लगे झूलों व दुकानों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि नगर व शहर में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे भारतीय संस्कृति अन्य संस्कृति से बच्चे सरोवर हो। शुभ आरंभ होते ही मेले में नगर सहित आसपास के गांव की सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी जहां एक ओर महिलाओं ने झूलों का लुफ्त उठाया। तो वहीं दूसरी ओर बच्चों ने छोटे-छोटे झूलों पर झूला झूला मेले में आधुनिक झूलों पर झूला झूल कर लुफ्त उठाया गया।
देर रात्रि तक मेला चलता रहा रात्रि तक मेले में भीड़ चलती रही। इस दौरान सफाई कर्मचारी आयोग की पूर्व सदस्य मंजू दिलेर, पूर्व चेयरमैन राजेश शंकर राजू, भाजपा जिला महामंत्री कमल कुमार कमल, विकास वार्ष्णेय, अजय तंबाकू, सोमप्रकाश वार्ष्णेय, कपिल दीवाना, आलोक गोयल, आशुतोष भोले, विनीत सर्राफ, छोटू दिवाकर, विजय यादव, सुनील रस्तोगी राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। अमृत विचार इस ट्रेड फेयर का मीडिया पार्टनर वनकर प्रचार प्रसार में सहयोग किया।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: फेसबुक से हुई दोस्ती फिर प्यार...शादी की जिद ने महिला की ली जान, प्रेमी ने ऐसे वारदात को दिया अंजाम
