खटीमा: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती 

खटीमा: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

खटीमा, अमृत विचार। सितारगंज रोड पर एक डंपर से टकराकर बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार विपिन पुत्र प्यारे लाल निवासी औरंगाबाद लखीमपुर खीरी से सैंजना गांव अपनी बहन के घर आया था। यहां से अपने दोस्त थारू भुढ़िया निवासी अरुण (21) पुत्र पूरन लाल के साथ लेकर न्यूरिया जा रहे थे। बताया जाता है कि अरुण की बहिन पूजा न्यूरिया में रहती है।

जिनके घर को कोई बीमार था। इसलिए वह पैसे पहुंचाने जा रहा था। भूड़ महोलिया के पास पहुंचे ही थे कि आगे चल रहे डंपर के तेज ब्रेक मारने से दोनों युवक बाइक सहित डंपर में घुस गए। जिसमें अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। विपिन को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अरुण के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।