आज का राशिफल। 13 मार्च, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज नए व्यापारिक समझौते करने से बचें। व्यवसाय में प्रतिद्वन्द्वियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी रिश्तों के बीच अहं की भावना न आने दें। दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं।

वृष

आज का दिन महत्वपूर्ण अनुबंध फाइनल करने के लिए शुभ है। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा।

मिथुन

आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा। जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। पेन्डिंग कार्यों को निपटाएंगे।

कर्क

आज अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं।

सिंह

आज आपको बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्वक सुलझा लेना चाहिए। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में इगो के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।

कन्या

आज तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

तुला

आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा सिद्ध करने का नया मंच मिल सकता है। परिजनों से किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। कपड़े के व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा।

वृश्चिक

आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। व्यापार घाटे में तेजी से कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं। किोसी पब्लिक मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है।

धनु

आज दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिए उचित नहीं है। मन किसी काम में नहीं लगेगा। फर्जी और गलत उत्पादों की खरीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों से लाभ हो सकता है।

मकर

आज सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जाएंगे। दिन काफी व्यस्त रहेगा। कारोबार में ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। फाइनेंस और कमीशन वाले कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे।

कुंभ

आज नए लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे। किसी पुरानी प्लानिंग को क्रियान्वित करना पड़ेगा।

मीन

आज मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। वे कार्य करें जो आप वास्तव में सिर्फ अपनी खुशी के लिए करना चाहते हैं। कुछ समय स्वयं के लिए अवश्य निकालें। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है।