आज का इतिहास: आज ही के दिन महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का हुआ निधन, जानें 13 मार्च की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास: आज ही के दिन महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का हुआ निधन, जानें 13 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1647 - बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये। 1653 - नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया। 1794 - एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए क्रांतिकारी साबित हुई। 1879 - सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म। 1883 - महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन। 1905 - फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म। 1912 - इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए। 

1913- मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्कट का जन्म। 1914 - सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1917 - चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया। 1926 - लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत ,93 घायल। 1931 - भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ। 1941 - ब्रिटेन ने बुल्गारिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को तोड़ा। 1955 - राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने। 1965 - इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी। 1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1983 - तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की। 1988 - गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया। 

1993 - आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की उम्र में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक बनाये। 1997- ईरानी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 80 लोग मारे गए थे। 1998 - सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी। 1999 - स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना। 2004 - चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन। 2013 - इराक की राजधानी बगदाद में सिलसिलेवार कार बम धमाकों में 25 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल हो गये। 2018 – ब्रिटिश भौतिकशास्त्री एवं ब्रह्माण्ड-वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन। 

ये भी पढ़ें- आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया, जानें 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं