मुरादाबाद : मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, एक पुलिस कर्मी भी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकशी में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है।

बता दें कि जब बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नाज़िम पुत्र शैताबी, ग्राम सिरस खेड़ा थाना मूंडापांडे बताया है। नाजिम पर छह से अधिक मामले दर्ज हैं। पुराने मुकदमों में आरोपी जेल भी जा चुका है। पकड़े गए बदमाश पर जिले के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह कटघर थाने में दर्ज गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। 

ये भी पढ़ें :  बरेली के मौलाना Tauqeer Raza Khan ने उगला जहर, भड़काऊ भाषण देने पर केस दर्ज

संबंधित समाचार