अयोध्या: दीक्षांत समारोह का रिहर्सल 15 व 16 मार्च को, वेशभूषा निर्धारित
अमृत विचार, अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए वेशभूषा निर्धारित की गई है।
इसमें पुरुष वेशभूषा में सफेद कुर्ता - पायजामा, पीली सदरी व महिला वेशभूषा में सफेद लाल बॉर्डर साड़ी तथा लाल दुपट्टा के साथ सफेद सलवार समीज परिधान निर्धारित किए गए है। वहीं स्वर्णपदक छात्र-छात्राएं अवध के पारम्परिक परिधान पगड़ी में रहेंगे। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में 15 मार्च अपराह्न 03 बजे तथा 16 मार्च को दोपहर 12 बजे कुलपति के नेतृत्व में रिहर्सल कराई जायेगी। रिहर्सल के दोनों दिन सम्मानित होने वाले सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया समारोह की तैयारियों को समितियों द्वारा लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। 15 से 16 मार्च तक प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक छात्र-छात्राओं को दीक्षांत वेशभूषा उत्तरीय व उपाधि वितरित की जायेगी। वेशभूषा में उत्तरीय वितरण भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पहले स्थित परीक्षा भवन में किया जायेगा। वही उपाधि परीक्षा विभाग में वितरित की जायेगी।
ये भी पढ़ें - Oscar Awards 2023: सीएम योगी ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ फिल्म और ‘नाटु नाटु’ Song की जीत पर पूरी टीम को दी बधाई
