सुलतानपुर: नहर की पटरी कटी, कई बीघा फसल जलमग्न
सुलतानपुर/अमृत विचार। जिले के विकास खंड प्रतापपुर कमैचा से होकर गुजर रही रामगंज रजबहा शुकुलउमरी गांव के पास रविवार की रात कट गई। जिससे कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। दर्जनों किसान विभागीय जिम्मेदारों के साथ मिलकर दिन भर कटान बांधने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली थी।
शुकुल उमरी के पास से गुजरी रजबहा कट गई। जिससे राकेश यादव, रामशिरोमणि यादव, रामकरन यादव, घनश्याम यादव, राम प्यारे यादव समेत अन्य किसानों के कई बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसान पहले खुद बांधने का प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए।

इसकी बाद विभाग को सूचित किया गाय। विभाग के जिम्मेदार पहुंचे और किसानों के साथ मिलकर कटान बांधने का प्रयास कर रहे हैं। शाम तक कटान नहीं बांधा जा सका था। किसानों की फसल डूबने से काफी नुकसान हुआ है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरपी प्रजापति ने बताया कि कटाने की सूचना है। वहां पर लाइनिंग का काम चल रहा है। कास्तकारों की मांग पर पानी छोड़ा गया है। जल्द ही कटान बांध दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच के इस गांव में पीपल के पेड़ में उभरी आकृति तो भक्तों ने लगाए जयकारे, बोले- हनुमान जी ने दिए दर्शन
