अयोध्या: पहली बार वेबकास्टिंग से कॉपियों के मूल्यांकन पर होगी नजर, मोबाइल पर लगा प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीटिएट की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है। नतीजों के लिए कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से जनपद के पांच केंद्रों पर शुरू हो रहा है। जितनी कड़ाई से इस बार परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। उतनी ही कड़ाई से इस बार मूल्यांकन कराने पर जोर दिया जा रहा है। 

संभवता पहली बार मूल्यांकन केंद्रों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। कॉपियों की चेकिंग के समय उप नियंत्रक के अतिरिक्त कोई भी मोबाइल लेकर केंद्र में नहीं जा सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से पांचों केंद्रों पर दो-दो सुरक्षा कर्मियों की भी ड्यूटियां लगाई जाएंगी। इस संबंध में डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। 

डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय के मुताबिक प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर कम से कम चार कंप्यूटर व आपरेटर उपस्थित रहेंगे। वॉयस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरों का संचालन एवं जनपदीय कंट्रोल रूम से कनेक्टिीविटी सुनिश्चित कराई जाएगी। उप प्रधान परीक्षकों एवं परीक्षकों की ऑनलाइन और ऑफलाइन उपस्थिति और अनुपस्थिति के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के आवंटन की सूचना प्रात: 11 बजे तक कंट्रोल रूप में प्रेषण व मूल्याकंन के उपरांत जांची गई कॉपियों की सूचना कंट्रोल रूम में तथा ऑनलाइन अपलोडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। 

इस बार 23609 ने छोड़ी परीक्षा 
एग्जाम सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल के अनुसार इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कुल 23,609 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिसमें हाईस्कूल के 12567 और इंटर के 11042 परीक्षार्थी शामिल हैं। संपूर्ण परीक्षा अवधि में जनपदवार कुल अनुपस्थिति अयोध्या में 6176 रही। जिले में मात्र एक नकलची पकड़ा गया। 

रचनात्मक तरीके से होगा मूल्यांकन 
वेबकास्टिंग व मॉनिटरिंग के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में केंद्र बनेगा। जहां से केंद्रों पर हो रहे मूल्यांकन पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए राजकीय हाईस्कूल कोदानिया के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पटेल को नोडल अधिकारी व राजकीय हाईस्कूल भदौली के कनिष्ठ सहायक नीरज सिंह को उनका सहयोगी नामित किया गया है। इस बार रचनात्मक तरीके से कॉपियों का मूल्यांकन होगा। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रश्नों के जवाब को ध्यान से पढ़ा जाएगा। साथ ही उसके लिखने की शैली भी देखी जाएगी। उसके बाद ही उस पर नंबर दिया जाएगा। 

मूल्यांकन केंद्र व पर्यवेक्षक                 
1-जीआईसी                                   मातृवर प्रसाद, प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल, सरायसागर
2-जीजीआईसी                               घनश्याम वर्मा, प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल, पूरेनंदातिवारी
3-मनोहर लाल इंटर कॉलेज             डॉ. बसंत कुमार, प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल भदौली
4-आदर्श इंटर कॉलेज                    रामजी राय, प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल, कहुआ
5-राजकरण इंटर कॉलेज                अशोक सरोज, प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल, बेनवा

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: IGRS की समीक्षा बैठक में नाराज हुईं DM, 2104 लंबित मामलों के निस्तारण का दिया आदेश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

25 दिसंबर को लखनऊ में मोदी का मेगा शो: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लोकार्पण पर जुटेंगे लाखों लोग, अटल जयंती बनेगी भव्य जनसंपर्क अभियान
मदरसा फर्जी नियुक्ति कांड: पुलिस दे रही आरोपियों की तलाश में दबिश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रडार पर
लखनऊ, कन्नौज, इटावा और वाराणसी में मिलिट्री स्कूल खोले जाने चाहिए : अखिलेश यादव
वाराणसी रेंज में पहली बार शुरू हुई व्हाट्सएप ‘बॉट’ सेवा, अब गुमनाम तरीके से दें अपराध की खबर
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल