ऑस्कर में बेस्ट सांग का अवार्ड मिलना भारतीयों के लिए गर्व की बात: रजा मुराद
इस पुरस्कार का मिलना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने जैसा, इतिहास में सुनहर अक्षरों में दर्ज होगा आज का दिन, नए लोगों के लिए खुलेंगे रास्ते, प्रतिभाओं में बढ़ेगा आत्म विश्वास
रामपुर, अमृत विचार। इस वर्ष ऑस्कर्स 2023 अवार्ड भारत के लिए काफी अहम रहा। आरआरआर फिल्म के नाटू-नाटू सांग को ऑस्कर में बेस्ट सांग अवार्ड मिला। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजा मुराद कहते हैं कि यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि नाटू-नाटू सांग ऑस्कर्स के ओरिजनल सांग कैटेगरी में भेजा गया और पुरस्कृत हुआ। इसके अलावा ऑल दि ब्रीद्स फिल्म बेस्ट डाक्युमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में नामित हुई लेकिन, पुरस्कार नहीं जीत सकी।
ऑस्कर में दि एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट डाक्युमेंट्री शार्ट फिल्म में नामांकन मिला है। इसकी डायरेक्टर कार्तिक गांजाल्वेज हैं और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा है। दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर समारोह में मंच से आरआरआर के नाटू-नाटू गाने से सारी दुनिया का परिचय करवाया। इस बार तीन श्रेणियों में नामित में से दो आस्कर भारत को मिले है जोकि, हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक माने जाने वाले दो ऑस्कर अवार्ड्स हासिल भारत सिने जगत की झोली में आए हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नॉटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए और भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवार्ड मिला है।
1983 में मिला पहला आस्कर अवार्ड
फिल्म अभिनेता रजा मुराद बताते हैं कि भारत को पहला ऑस्कर अवार्ड 1983 में फिल्म गांधी के लिए भानू अथैरूा को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला था। वर्ष 1992 में सत्यजीत रे को ऑस्कर अवार्ड उनके घर आकर दिया गया था। वर्ष 2009 में स्लमडॉग मिलियनेयर को बेस्ट साउंड मिक्सिंग के लिए आस्कर अवार्ड मिला था। बताते हैं इसी वर्ष स्लमडॉग के गीत जय हो के लिए गुलजार को बेस्ट ओरिजिनल सांग का आस्कर अवार्ड मिला था। इसी साल एआर रहमान को जय हो के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवार्ड मिला था। बताते हैं कि नाटू-नाटू सांग को मिलना बड़ी उपलब्धि है।
बोले कलाकार
ऑस्कर अवार्ड मिलने से और रास्ते खुलेंगे, ऑस्कर अवार्ड बिल्कुल ऐसा ही है जिस तरह ओलंपिक में अवार्ड जीतना है बल्कि उससे अह्म है। आज का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरी अक्षरों में लिखा जाएगा। -रजा मुराद, प्रसिद्ध फिल्म कलाकार
नाटू-नाटू को अवार्ड मिलना भारतीयों के लिए बड़ी उपलब्धि है आज का दिन फिल्म इतिहास में ऐतिहासिक है। अवार्ड मिलने से फिल्मकारों समेत कलाकारों को बड़ी हिम्मत मिलेगी और उनमें कुछ नया करेंगे।-जयाप्रदा, पूर्व सांसद फिल्म अभिनेत्री
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नॉटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर मिलना हम भारतीयों के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे एवरेस्ट पर तिरंगा लहराना। -सलीम जैदी, अभिनेता
राजामौली की फिल्म आरआरआर के सान्ग नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड मिलने से काफी खुशी मिली है। सान्ग को आस्कर अवार्ड मिलना हम भारतीयों के लिए खुशी की बात है इससे फिल्मकारों में नये जोश का संचार होगा। -प्रियंका शर्मा, दर्शक
ये भी पढ़ें:- रामपुर: पूर्व मंत्री आजम खां का हुआ गैंग्रीन का ऑपरेशन
