अयोध्या: मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल कर शोभित ने बढ़ाया जिले का मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले के 23 वर्षीय शोभित शुक्ला ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस्टर इंडिया का खिताब हासिल किया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के जहांगीरपुरी में आयोजित हुई, जिसमें देश भर से सैकड़ों बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया था।

शोभित शुक्ला, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला के छोटे भाई हैं। शोभित की स्कूली शिक्षा शहर के अनिल सरस्वती स्कूल और फिर साकेत महाविद्यालय से हुई है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: टीबी मरीजों की खोज करेगा PGI, घर-घर जाकर मरीज तलाशेगी टीम

संबंधित समाचार