संभल: झुलसे हैंडीक्राफ्ट कारखाना मालिक की मौत, सदमे में बहनोई ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। हैंडीक्राफ्ट कारखाने में आग से झुलसे संचालक की दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं युवक और उसके भाई की हालत देखकर सऊदी अरब से आए बहनोई ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों के शव एक साथ दफन किए गए तो लोगों की आंखें नम हो गईं।

सरायतरीन में छह मार्च को समीर और वकील के हैंडीक्राफ्ट कारखाने में आग लगी थी। इसमें सगे भाई समीर (30), वकील समेत पांच लोग झुलसे थे। समीर और वकील को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान समीर की मौत हो गई। वहीं सगे भाइयों की हालत देखकर बहनोई सरफराज मूल निवासी हसनपुर ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- प्रदेश सरकार योजनाओं से दूर कर रही दिव्यांगों की दिक्कतें: गुलाब देवी

संबंधित समाचार