उमेश पाल हत्याकांड: शाइस्ता परवीन पर भी बढ़ सकती है इनाम की राशि, तलाश रही है पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पल हत्याकांड में बतौर साजिशकर्ता माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लगातार पुलिस तलाश कर रही है। उनपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस इनाम राशि में पुलिस की तरफ से इजाफा किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि सोमवार को चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि एक बार फिर बढ़ा कर पांच-पांच लाख रूपए कर दी गयी है। उमेश पाल हत्याकांड में अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद के पुत्र अतीक समेत पांच अभियुक्तों पर इनाम की राशि को तीसरी बार बढ़ाया गया है।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो गनर की 24 फरवरी को अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली और बम मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के पांच शूटरों पर पुलिस ने पहले 50-50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था जिसके बाद 5 मार्च को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीएस चौहान ने इनाम की राशि बढ़ाकर ढाई-ढाई  लाख रूपये कर दी थी और सोमवार शाम इनाम की राशि को फिर बढ़ाकर पांच पांच लाख रूपये किया गया है।

ये भी पढ़ें - Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ बढ़ाई गई इनाम की राशि, मिलेंगे इतने लाख रुपए

संबंधित समाचार