थियेटर्स में फिर धमाल करेंगे रोहित शेट्टी और अजय देवगन, दीवाली 2024 पर रिलीज होगी सिंघम अगेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन दीवाली 2024 पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम वर्ष 2011 में रिलीज हुयी थी। इसी फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' वर्ष 2014 में प्रदर्शित हुई।

इस फिल्म का तीसरा पार्ट सिंघम अगेन आ रहा है। इस फिल्म को अगले साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, एक्सक्लूसिव...अजय देवगन रोहित शेट्टी 'सिंघम अगेन' दिवाली 2024 पर।

 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की सुपर सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी 'सिंघम' का तीसरा पार्ट है। यह दिवाली 2024 पर रिलीज होगी। अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में लौटेंगे। जुलाई 2023 से शूटिंग शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:- फिल्म 'बांद्रा' में एंटी-हीरो की भूमिका में नज़र आयेंगे Dino Morea, किरदार को लेकर कही ये बात

संबंधित समाचार