मुरादाबाद : काशीपुर में देह व्यापार में पकड़े गए ठाकुरद्वारा की दो युवती समेत छह लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। क्षेत्र की दो युवती और युवकों सहित छह लोग उत्तराखंड के काशीपुर में देह व्यापार करने के आरोप में रंगे हाथों पकड़े गए। काशीपुर पुलिस के अनुसार मोहल्ला टांडा चौराहे पर मेडिकल स्टोर के बराबर में एक मकान में 13 मार्च को देह व्यापार का धंधा करने की सूचना मिली। 

जिस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की उधम सिंह नगर की प्रभारी बसंती शर्मा ने अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा तो वहां पर दो युवतियां और चार युवक देह व्यापार में लिप्त पकड़े गए।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों में ठाकुरद्वारा के सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट निवासी मुकेश यादव, फरीद नगर निवासी सत्येंद्र कुमार, पौड़ी गढ़वाल निवासी धीर सिंह, कालागढ़ निवासी हेमंत कुमार, ठाकुरद्वारा निवासी दो युवतियां शामिल हैं। बसंती शर्मा ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा कायम कराया है। सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: चोरी की बिजली से रोशन हो रहे थे आशियाने, 90,000 रुपये से अधिक का जुर्माना

संबंधित समाचार