संभल: राज्यमंत्री ने खुशी एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर किया रवाना, टीकाकरण के प्रति करेगा जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वास्थ्य विभाग एवं कोर पीसीआई द्वारा संचालित है खुशी एक्सप्रेस

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग व कोर पीसीआई जिले भर में टीकारण जागरूकता के लिए खुशी एक्सप्रेस प्रचार वाहन की पहल की है। मंगलवार को राज्यमंत्री ने झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। अब वाहन नगर व गांवों में घूम-घूमकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा। 

स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टीकाकरण जागरूकता के लिए संचालित खुशी एक्सप्रेस को सुभाष रोड स्थित अपने आवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के जरिए जिले भर में टीकाकरण के फायदे बताए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को टिटनेस से बचाव तथा पांच साल तक के बच्चों को टीबी, पीलिया, काली खांसी, गलघोटू, निमोनिया, दिमागी बुखार, रोटा वायरस से होने वाले दस्त, खसरा-रूबेला आदि बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाते हैं।

 टीकाकरण की उपलब्धि कम होने पर सरकार ने जिले भर में सर्वे कराया था। इसके आधार पर विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोर पीसीआई संस्था के सहयोग से खुशी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। प्रचार वाहन रवाना करने बाद राज्यमंत्री गुलाब देवी ने आशा जताई कि खुशी एक्सप्रेस अपने उद्देश्य में सफल होगी। महिलाओं व बच्चों का विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण हो सकेगा।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह, डीएमसी मोहमद जावेद, अरशद रसूल, गोपाल शर्मा, डॉ. टीएस पाल, रफीक अहमद, रतनेश शर्मा, शहंशाह, रवनेश कुमार, नवाजिस आलम, पंकज शर्मा, चंद्रसेन छोटू, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : काशीपुर में देह व्यापार में पकड़े गए ठाकुरद्वारा की दो युवती समेत छह लोग

संबंधित समाचार