Etawah का खूंख्वार तेंदुआ Chitrakoot के रानीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचा, Safari Park में पालतू जानवरों को बना लेता था शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा का खूंख्वार तेंदुआ चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचा।

इटावा का खूंख्वार तेंदुआ चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचा। इटावा सफारी पार्क में पालतू जानवरों तक को अपना शिकार बना लेता था।

चित्रकूट, अमृत विचार। इटावा के सफारी पार्क का मादा तेंदुआ मंगलवार को रानीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचा। यहां इसे जंगल में छोड़ा गया है। वन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, इटावा सफारी पार्क में यह तेंदुआ पालतू जानवरों के लिए भय का पर्याय बन चुका था। यह सफारी की चाहरदीवारी फांद जाता था और बकरियों का शिकार कर लेता था। इसके अलावा सफारी पार्क के बफर जोन में घुसकर विशेष प्रजाति के काले हिरणों का शिकार करता था। इससे लगभग छह काले हिरण शिकार बन चुके थे। ऐसे में इसे रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ने की बात तय हुई थी।
 
मंगलवार को इसे विशेष वाहन से यहां लाया गया और मारकुंडी वन क्षेत्र के चौरी जंगल में इसे छोड़ा गया। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बिना इसके स्वभाव के मद्देनजर जंगल में छोड़े जाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक पीके त्रिपाठी ने बताया कि इटावा में यह तेंदुआ पालतू जानवरों तक को अपना शिकार बना लेता था। ऐसे में इसे यहां लाया गया है।
 

संबंधित समाचार