आज का राशिफल। 15 मार्च, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा। कोई गुमी या छुपी हुई वस्तु आपको आज मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। शुभ समाचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी।

वृष

आज संकोच के कारण आप अपनी परेशानियों को भी शेयर नहीं कर पा रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा गम्भीर होना फिलहाल आपके लिए उपयुक्त नहीं है। कारोबार में भी अत्यधिक लालच के कारण ग्राहक नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण थोड़ा उदासीन रहेगा।

मिथुन

आज कारोबार की अधूरी पड़ी योजनाओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और गैस की समस्या होने की सम्भावना है। आप अपनी विशेषताओं से लोगों को परिचित कराने में जुटे रहेंगे।

कर्क

आज जीवनसाथी से अपने विचारों को साझा कर सकते हैं। वाणी में मधुरता की प्रशंसा होगी। छोटी-मोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे।

सिंह

आज आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। मधुमेह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। परिश्रम का आपको सार्थक परिणाम मिलेगा।

कन्या

आज सन्तान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी कारणवश आपकी बदनामी हो सकती है। इसीलिए ऐसी स्थितियों को लेकर सावधान रहें। व्यापार में आप नए प्रयोग करने से बचें। परिवार की जिम्मेदारियो को लेकर कुछ चिन्ता में रहेंगे।

तुला

अाज स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। किसी मित्र से अनबन आज दूर होगी। आपके सभी काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे।

वृश्चिक

आज अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिए शुभ होगा। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी और कफ बढ़ने की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है।

धनु

आज दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। लोग आपके विचारों से काफी सहमत रहेंगे। कोई रुकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर

आज व्यवसाय में आपको कुछ प्रयोग करने से बचना चाहिए। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। पेट में वायु विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।

कुंभ

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। घर में बच्चों की किलकारी गूँजेगी।

मीन

आज जॉब में आपके ऊपर लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। सन्तान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। जॉब में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।