धोनी के संन्यास पर भावुक हुए कोहली, कहा- आपने देश के लिए जो किया वो सभी के दिलों में रहेगा
नई दिल्ली। भारत को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व विजेता बनाने वाले धोनी ने शनिवार की शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। धोनी के संन्यास लेने के तुरंत बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी संन्यास लेने की घोषणा की। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र …
नई दिल्ली। भारत को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व विजेता बनाने वाले धोनी ने शनिवार की शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। धोनी के संन्यास लेने के तुरंत बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी संन्यास लेने की घोषणा की।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपने जो इस देश के लिए किया है वो हमेशा सभी के दिलों में रहेगा। लेकिन मैंने आपसे जो सम्मान और प्यार पाया है वो मेरे साथ ही रहेगा। पूरे विश्व ने आपकी उपलब्धियां देखी हैं मैंने आपको देखा है।
Every cricketer has to end his journey one day, but still when someone you’ve gotten to know so closely announces that decision, you feel the emotion much more. What you’ve done for the country will always remain in everyone’s heart…… pic.twitter.com/0CuwjwGiiS
— Virat Kohli (@imVkohli) August 15, 2020
वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उन जैसा खिलाड़ी होना नामुमकिन, ना कोई है, ना कोई था और ना कोई होगा एमएस जैसा खिलाड़ी आते हैं जाते हैं, लेकिन कोई उनके जैसा शांत नहीं होगा। धोनी, लोगों से अपने जुड़ाव के कारण कई लोगों, युवा क्रिकेटरों की प्ररेणा हैं। ओम फिनिशाएय नम:
There’s only one #MSDhoni. Thank you my friend and elder brother for being the biggest inspiration in my career. Will miss playing with you in the blue jersey but am sure you will always be there for me and will keep guiding me ???? #7 pic.twitter.com/Q3j9pbcOGy
— hardik pandya (@hardikpandya7) August 15, 2020
हार्दिक पांड्या ने ट्वीट करते हुए कहा कि यहां सिर्फ एक ही एमएस धोनी है. मेरे करियर में सबसे बड़ी प्रेरणा बनने के लिए मेरे दोस्त और बड़े भाई को धन्यवाद। नीली जर्सी में आपके साथ खेलना याद आएगा, लेकिन मुझे यकीन है कि आप हमेशा मेरे लिए रहेंगे और मुझे गाइड करते रहेंगे।
