
Mouni Roy Photos : कलरफुल बिकिनी, कातिल अदाएं...समंदर की लहरों के बीच इतराईं मौनी रॉय, तस्वीरें वायरल
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर नए लुक से तहलका मचा दिया है। मौनी रॉय की नई तस्वीरें देख फैंस के दिल धड़क उठे हैं।
मौनी रॉय खिलाड़ी अक्षय कुमार, बैली डांसर नोरा फतेही और एक्ट्रेस दिशा पाटनी जैसे स्टार्स के साथ एंटरटेनमेंट टूर के लिए अमेरिका पहुंची हैं। यहां उन्होंने मियामी बीच पर मस्ती करती हुई बिकिनी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
समंदर की लहरों के बीच मस्ती करती हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टू पीस कलरफुल बिकिनी पहनी हुई है। कलरफुल बिकिनी में मौनी रॉय का लुक देखते ही बन रहा है। बिकिनी वाली फोटोस को शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है हेलो मियामी।
तस्वीरों में मौनी रॉय ने एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। मौनी रॉय के हॉट लुकने फैंस का दिल जीत लिया है। मौनी के फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मौनी रॉय के लुक को देखकर यूजर्स लगातार कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं। साथ ही हार्ट और फायर इमोजी के जरिए उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के साथ भी कुछ फोटोज साझा की हैं, जिसमें दोनों का याराना नजर आ रहा है। साथ ही इन दोनों एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। बिकिनी बॉडी दिखातीं ये दोनों एक्ट्रेसेज एक दूसरे को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें : Sara Ali Khan Photos : बर्फीली वादियों में एन्जॉय करती दिखीं सारा अली खान, क्या आपने तस्वीरें देखीं?
Comment List