Road Accident In Kanpur: सड़क हादसों से होने वाली मौतों की नहीं रूक रही संख्या, बुधवार को भी तीन लोगों ने जान गंवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Road Accident In Kanpur कानपुर में सड़क हादसों में तीन की मौत।

Road Accident In Kanpur कानपुर के पनकी व घाटमपुर थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों से तीन की मौत हो गई। जबकि घटना में दो लोग घायल भी हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर, अमृत विचार। Road Accident In Kanpur कमिश्नरेट अंतर्गत रफ्तार की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना हो रहे हादसों में किसी न किसी की जान जा रही है। इसके बाद भी लोग लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार देर रात हुए अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नाजुक हालत में अस्पताल भेजकर मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

तेज रफ्तार वाहन ने लोडर और बाइक में मारी टक्कर  

पनकी थानाक्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया हाईवे पर मंगलवार देर रात भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोडर और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया हाईवे पर बने पुल पर देर रात लोडर से थ्री स्टार प्लास्टिक फैक्ट्री का माल जा रहा था। इसी दौरान लोडर का एक्सल टूट गया। तभी राजीव विहार नौबस्ता निवासी (40) वर्षीय लोडर चालक धर्मेंद्र तिवारी ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी। इस दौरान फैक्ट्री मालिक ने वहां काम करने वाले कर्मचारी (40 वर्षीय) गौरव दीक्षित को फोन कर मौके पर गाड़ी मिस्त्री लेकर जाने को कहा। इसके बाद गौरव दीक्षित बाइक से मिस्त्री लेकर देर रात एक बजे पुल पर पहुंच गए। खराब लोडर की मरम्मत करने में मिस्त्री जुट गया। इस दौरान दूसरी तरफ गौरव दीक्षित और लोडर चालक राजीव विहार नौबस्ता निवासी धर्मेंद्र तिवारी खड़े थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में मिस्त्री और एक अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहनों सवारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया। वहीं बुधवार दोपहर गौरव के परिजनों ने पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी का घेराव कर दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। परिजन मुआवजे की मांग करने लगे। परिजनों ने बताया कि गौरव अकेला परिवार का पालन पोषण करने वाला था। दो साल पहले गौरव की शादी हुई थी। उसका पांच माह का एक बच्चा है। वहीं धर्मेंद्र के बहनोई विष्णु द्विवेदी ने बताया कि अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। गाड़ी ठीक कराने के लिए वह लोग किनारे खड़े थे, इसी दौरान हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि वह लोग फैक्ट्री का माल लेकर दादानगर से जैनपुर जा रहे थे। इस संबंध में एडीसीपी लाखन सिंह यादव के अनुसार परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं, इस मामले में लेबर विभाग से अधिकारी जांच कर रहे हैं, पूरी मदद की जाएगी। 

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत अजगरपुर निवासी (22 वर्षीय) योगेंद्र पाल बाइक से मूसानगर ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने गए थे, इसी दौरान घर के पास लौटते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नाजुक हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

संबंधित समाचार