रामपुर: धमोरा में हाइवे पर दौड़ती बाइक बनी आग का गोला
रामपुर/ शहजादनगर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक दौड़ती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। आग को देखकर बाइक सवार घबरा गया। बाइक हाइवे पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित धमोरा बाईपास पर बुधवार देर शाम करीब आठ बजे दो बाइक सवार बरेली से रामपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही दोनों बाइक धमोरा स्थित बाईपास पर पहुंची तो एक बाइक में अचानक आग लग गई। जिसके बाद बाइक चालक हड़बड़ाते हुए बाइक छोड़ और दूसरी बाइक से बैठकर मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझने के बाद अपने कब्जे में ले ली।
ये भी पढे़ं- रामपुर : कॉलेज से आ रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, घायल
