रायबरेली: बिजलीकर्मियों की हड़ताल से सेमरी और डीह उपकेंद्र की आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, रायबरेली। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ना शुरू हो गया है। जनपद के सेमरी उप केंद्र और डीह उपकेंद्र की आपूर्ति ठप कर दी गई है। जिससे आम जनमानस बेहाल है। निजीकरण के विरोध और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। विद्युत वितरण व्यवस्था पूरी तरह संविदा कर्मचारियों के कंधे पर है। ऐसी दशा में तमाम समस्याएं सामने आ रही हैं।

बुधवार की शाम को लालगंज उपखंड के सेमरी विद्युत उप केंद्र की आपूर्ति रोक दी गई है। जिससे  पूरी रात हजारों की आबादी अंधेरे में रही। अभी भी इस उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। उसके बाद गुरुवार की सुबह डीह उपकेंद्र की आपूर्ति को भी रोक दिया गया है। जिसके कारण आम उपभोक्ता परेशान हैं  इस समय ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत हो चुकी है ।ऐसी दशा में कस्बाई आबादी बिना बिजली के परेशान हैं कई क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति भी बिजली न मिलने के कारण प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें:- भाजपाः 'एक देश एक डीएनए' पर कानपुर में सम्मेलन शीघ्र

संबंधित समाचार