अयोध्या: शुभ कार्य को अशुभ मुहूर्त में कराने जा रहा प्रशासन, ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को खरमास के बावजूद 130 जोड़ों का होगा विवाह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

राणा प्रताप, कुमारगंज, अयोध्या। गरीब कन्याओं की शादी के लिए सरकार द्वारा ब्लॉक मुख्यालय व जिले स्तर पर समय समय पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इसके लिए स्पष्ट निर्देश है कि पंडित से शुभ मुहूर्त देखकर उन्हीं तिथियों में विवाह का आयोजन किया जाए, लेकिन सीमावर्ती विकास खंड मुख्यालय बल्दीराय में इसका पालन न करके खरमास में सामूहिक विवाह का आयोजन शुक्रवार को किया गया है।                      
    
आयोजन में हिन्दू रीति रिवाज से विधिवत पूजन कराकर आचार्यों द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराए जाते हैं। शुक्रवार को बल्दीराय ब्लॉक मुख्यालय पर 130 गरीब वर्ग के जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जा रहा है। अक्सर तो होलिका दहन के दूसरे दिन से ही खरमास लग जाता था, जिनमें शुभ मांगलिक कार्य नहीं होते थे, लेकिन इस बार होली के बाद भी 14 मार्च मंगलवार तक वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इसके बाद खरमास माना जा रहा है।

उसका मऊ निवासी आचार्य पंडित माताबदल शास्त्री कहते हैं कि 15 मार्च को सुबह 8 बजकर 20 मिनट से सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर गया है, जिससे अब शादी विवाह, मुण्डन छेदन आदि मांगलिक कार्य नहीं किये जा सकते हैं और ऐसा किया जाना अशुभ भी माना जाता है।वहीं इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी बल्दीराय सत्य नारायण सिंह ने बताया कि जिले स्तर से 17 मार्च को सामूहिक विवाह करवाने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। मुहूर्त के विषय में हमको जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें:-Kanpur News: कानपुर वासियों के लिए खुशखबरी! गोविंदनगर फोर लेन उपरिगामी सेतु का जल्द होगा निर्माण, जाम राहत मिलेगी राहत

संबंधित समाचार