बरेली : दरगाह से मरकजी कलेंडर और रमजान के सहरी व इफ्तार का टाइम जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रमजान का आगा 23 या 24 मार्च को हो जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मस्जिदों में तरावीह के लिए हाफिज नियुक्त किए जा रहे हैं। रंग-रोगन व साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। सहरी व इफ्तार की समय सारिणी (जंत्री) के साथ कलेंडर दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने जारी कर दिया। जिसमें पहले रोजे से आखिरी रोजे तक सहरी व इफ्तार का वक्त दर्शाया गया। 

दरगाह के वरिष्ठ मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने बताया कि जंत्री के अलावा मरकजी रेहाने मिल्लत कलेंडर भी जारी किया गया है। जिसमें साल भर होने वाले मुसलमानों के पर्वों व देशभर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख भी दर्शायी गई है। 

मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि रोजा व इफ्तार की दुआ के अलावा सदका-ए-फित्र, एतेकाफ, तरकीब नमाज ईद, फजाइल रमजान, नमाज-ए-तरावीह व मकरुआत रोजा आदि का मसला भी कलेंडर में दिया गया है। मरकजी रेहाने मिल्लत कलेंडर को देश-विदेश में अकीदमंदो व मुरीदों को सोशल मीडिया व डाक द्वारा भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली : श्रमिकों-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार