रामपुर: बीमारी के चलते कोर्ट में पेश नहीं हुए आजम, अब्दुल्ला और डॉ. तजीन फात्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीनों के अधिवक्ता ने कोर्ट में लगाया प्रार्थना-पत्र, वादी के अधिवक्ता और अभियोजन ने लगाई आपत्ति, आज वीसी के जरिए दर्ज होंगे आजम के बयान, अब्दुल्ला, तजीन को कोर्ट ने बुलाया

रामपुर, अमृत विचार। स्वार से पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गुरुवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना सीजेएम कोर्ट पहुंचे, लेकिन आरोपी आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डा.तजीन फात्मा कोर्ट में पेश नही हुए। उनके अधिवक्ता ने बीमारी का प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना और अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने विरोध किया। जिसके बाद जज ने आजम खां को वीसी के जरिए बयान दर्ज कराने और तंजीन, अब्दुल्ला आजम को कोर्ट में पेश होने के सख्त निर्देश दिए हैं।
 
गौरतलब है कि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ.तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं।

 मामले की सुनवाई पहले  एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) / सीजेएम में चल रही है।गुरुवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना कोर्ट में पेश हुए। जबकि तीनों आरोपी नहीं पेश हुए। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना,अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया किआरोपी पक्ष के अधिवक्ता  ने प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर आपत्ति दर्ज की गई। जिस पर जज ने वीसी के जरिए आजम खां को शुक्रवार को बयान दर्ज करने के आदेश दिए हैं जबकि अब्दुल्ला आजम और डा.तजीन फात्मा  कोर्ट में आज पेश होंगे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: फिल्मी स्टाइल में बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 9100 रुपए का चालान 

संबंधित समाचार