अयोध्या: मंदिर निर्माण से 19 को रूबरू होंगे 50 प्रतिष्ठित व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी देने के लिए अब अयोध्या के 50 से अधिक प्रतिष्ठित व्यापारियों की एक टोली तैयार की जा रही है 19 मार्च को व्यापारियों को राम जन्मभूमि निर्माण स्थल ले जाया जाएगा। व्यापारी नेता पंकज गुप्ता ने बताया कि अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यापारियों को टोली में शामिल किया गया है। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या के अलग-अलग वर्गों से जुड़े लोगों को राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण कार्य को दिखाने के लिए समय-समय पर परिसर ले जाया जा रहा है। व्यापारियों को सुरक्षा प्रक्रिया के तहत परिसर में ले जाया जाएगा।

25 हजार जवानों को प्रसाद देगा अमावा मंदिर ट्रस्ट
रामनवमी पर राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात 25 हजार जवानों को अमावा मंदिर के द्वारा प्रसाद स्वरूप भोजन कराया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामनवमी 2020 से रामनवमी के दौरान परिसर में ड्यूटी करने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों को और कमांडो को अमावां मंदिर की ओर से प्रसाद दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : घरेलू विवाद में छात्रा ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार