अमरोहा : भतीजे ने चाची से की छेड़छाड़, विरोध पर दंपति को चाकू मार कर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। मोहल्ले में भतीजे ने चाची से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दंपति को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है

पुलिस में दी तहरीर में  कहा गया है कि बुधवार रात भतीजा शाजेब  नशे की हालत में घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। जिससे पति-पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी  लाया गया। जहां से पति की गंभीर हालत देखते हुए उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से ही उस पर बुरी नजर रखता है। जिसके चलते ही उसने छेड़छाड़ की।  नगर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि बीती रात मोहल्ले में हुए झगड़े में पति पत्नी घायल हुए है। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर पहुंचे सहकारिता मंत्री जेपीएस रठौर, बोले- भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़

संबंधित समाचार